वास्तुकला के शानदार नमूने देखने हो तो जाए यहां

ट्रेवलवास्तुकला के शानदार नमूने देखने हो तो जाए यहां

Date:


वास्तुकला के शानदार नमूने देखने हो तो जाए यहां

बुंदेलखंड में ओरछा के एतिहासिक टेम्पल में आपको वास्तुकला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। यहां के टेम्पल करीब 500 वर्ष पुराने हैं। यहां पर आपको प्राचीन तथा भव्य स्मारक देखने को मिलेंगे। इन स्मारकों की खिड़कियों से देखने पर काफी अद्भुत नजारा दिखाई देता हैं। ओरछा में बड़ी संख्या में टेम्पल होने की वजह से इसे मंदिरों का शहर भी कहते हैं। यहां पर ओरछा का किला बहुत लोकप्रिय स्थान है। 

वास्तुकला के शानदार नमूने देखने हो तो जाए यहां
Image Source: Google

वही इस किले को 16वीं शताब्दी में राजा रुद्र प्रताप ने बनवाया था। यहां के स्मारक किले तथा मंदिर टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रेक्ट करते हैं। वही यहां पर जहांगीर महल बना हुआ है, जिसे जहांगीर पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। इसे मुगल बादशाह अकबर द्वारा अपने पुत्र जहांगीर के लिए बनवाया गया था। यह महल लाल पत्थर तथा संगमरमर से बना है। यहां पर आपको प्राचीन तथा शानदार मुगल वास्तुकला देखने को मिलेगी। 

साथ ही यहां पर राम राजा मंदिर बना हुआ है यह इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां प्रभु श्री राम को शासक के रुप में पूजा जाता है। इस स्थान के बारे में कहा जाता है कि जो भी यहां रहता है, वह हमेशा खुश तथा समृद्ध रहता है। वही इस टेम्पल का निर्माण राजा वीर देव सिंह द्वारा करवाया गया था। इस टेम्पल में मां लक्ष्मी की प्रतिमा है। यह यहां के पवित्र टेम्पल में से एक है। यहां पर आने वाले टूरिस्ट के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। यहां पर आपको वास्तुकला का अच्छा नमूना देखने को मिलेगा। इसकी दीवारों पर बनी हुई आकृति प्रभु श्री कृष्ण के जीवन को दिखाते हैं। साथ ही ये स्थान काफी मनमोहक है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related