देखे और जाने दुनिया की सबसे ऊंची चट्टान के बारे में

ट्रेवलदेखे और जाने दुनिया की सबसे ऊंची चट्टान के बारे में

Date:


देखे और जाने दुनिया की सबसे ऊंची चट्टान के बारे में

ज्यादातर लोगों को घूमने फिरने का शौक होता है. अक्सर लोग ऐसी जगहों पर घूमने जाना चाहते हैं जो एडवेंचर और आश्चर्य से भरपूर हों. अगर आपको भी ऐसी ही जगह पर जाना पसंद है तो आज हम आपको एक ऐसी चट्टान के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में सबसे ऊंची है. यह चट्टान ऊंची होने के साथ साथ अपना रंग बदलती रहती है.

देखे और जाने दुनिया की सबसे ऊंची चट्टान के बारे में
Image Source: Google

ऑस्ट्रेलिया में विश्व की सबसे ऊंची और बड़ी चट्टान मौजूद है. यह ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में स्थित है. ऐसा कहा जाता है कि ये चट्टान बहुत बड़ी झील में मौजूद है. ये विशाल चट्टान लाखों साल पहले एक प्राय द्वीप था. पहले लोग इसे आयर्स की चट्टान के नाम से जानते थे. लेकिन समय के साथ इस चट्टान का नाम बदलकर उलूरू रख दिया गया. दुनिया की यह सबसे बड़ी चट्टान ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में 348 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है. यह चट्टान 9 किलोमीटर के घेरे में स्थित है.

इस चट्टान की खोज 1873 में डब्लू जी गोडसे नामक अंग्रेज ने की थी.  इसका नाम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हेनरी आईएस के नाम पर रखा गया था. इस चट्टान की सबसे खास बात यह है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय इस का रंग अपने आप  बदल जाता है. सूर्योदय के समय यह जलते हुए कोयले की समान लाल दिखाई देती है और सूर्यास्त के समय यह चट्टान भूरी, नारंगी, लाल, हल्के बैंगनी और चमकीले रंगों में बदल जाती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...