वायरल वीडियो : पुलिसकर्मी ने लोगों को दिये मास्क खरीदने के लिए पैसे

मेरठ रीजनवायरल वीडियो : पुलिसकर्मी ने लोगों को दिये मास्क खरीदने के लिए...

Date:


वायरल वीडियो : पुलिसकर्मी ने लोगों को दिये मास्क खरीदने के लिए पैसे

वायरल वीडियो में लोगों से मास्क पहनकर जिंदगियां बचाने की अपील करते दिखा पुलिसकर्मी
अनोखे अंदाज से लोगों को जागरूक करने वाले पुलिसकर्मी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ

मेरठ। कोरोना संक्रमण काल में अक्सर आपने देखा-सुना होगा कि मास्क न पहनने वाले की पुलिस ने पिटाई कर दी, मुर्गा बनाया, चालान काट कर आर्थिक दंड दिया। मगर क्या पुलिसवाले को मास्क खरीदने के लिये लोगों को पैसे देने की कल्पना भी आपने कभी की है। लेकिन ऐसा हुआ है मेरठ में जहां एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी बैट्री रिक्शा में बैठी सवारियों को मास्क खरीदने के लिये पैसे देता दिख रहा है। हालांकि सवारी ने शर्म के मारे पैसे तो नहीं लिये मगर मास्क दिये जाने पर पैसे जरूर ले लिये।

मेरठ महानगर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़़ रहा है। शनिवार को कोरोना की डबल सेंचुरी हुई और मेरठ जनपद में 210 नये कोरोना मरीज मिले। संक्रमण के बढ़ने में ऐसे लोगों की लापरवाही बहुत बड़ा कारण है जो बिना मास्क लगाये घर से निकलते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक कर मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने को पुलिस अभियान चलाती है। अनेक बार पुलिस ने लोगांे को प्यार से समझाया, कभी फूल देकर मास्क पहनने को प्रेरित किया तो कभी डंडे मारकर या चालान काटकर सजा भी दी। मगर लोग कोरोना के खौफ से बेखौफ हैं और मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाये घुमते नजर आते हैं और उनकी यही लापरवाही कोरोना संक्रमण बढ़ने का प्रमुख कारण भी है।

लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के लिये मेरठ के एक पुलिसकर्मी ने अनोखा तरीका अपनाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक बैट्री रिक्शा में बिना मास्क पहने बैठे परिवार को समझाने के लिये पुलिसकर्मी अपनी जेब से पैसे निकाल कर उन्हें देता दिख रहा है। मास्क पहन कर जिंदगियां बचाने की अपील करता पुलिसकर्मी उनसे मास्क खरीदने के लिये पैसे लेने की बात कह रहा है। पुलिसकर्मी के इस अनोखे अंदाज से शर्मसार परिवार ने पैसे तो नहीं लिये लेकिन पुलिसकर्मी केे दिये मास्क जरूर पहन लिये।

Read also: चुनाव आयोग का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर देना चाहिए: ममता

लोगों को मास्क पहनने के लिये अपने अनोखे अंदाज से जागरूक करने वाले पुलिसकर्मी की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि बैट्री रिक्शा की सवारियों मास्क पहनने की भावुक अपील करने वाले पुलिसकर्मी को देखकर अवश्य ही लोग मास्क पहनने का ध्यान रखेंगे। अपनी जेब से पैसे निकाल कर मास्क खरीदने के लिये पैसे देने वाले पुलिसकर्मी का नाम और वाक्यात का स्थान तो मालूम नहीं चल पाया लेकिन सोशल मीडिया पर वह पुलिस का नया चेहरा जरूर बन गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...