जानिए लौंग के एक से बढ़कर एक लाभ

लाइफस्टाइलजानिए लौंग के एक से बढ़कर एक लाभ

Date:

लौंग में आयरन, कार्बोहाइड्रेट,कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, हाइड्रोक्लोरिक एसिड के अलावा विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीज और फाइबर भी पाया जाता है जो कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। जाने इसके लाभ 

लौंग का सेवन करने से खराब पाचनतंत्र भी ठीक हो जाता है इसलिए भी घरों में बनने वाले भोजन में लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। अपच, उल्टी, गैस्ट्रिक, डायरिया आदि समस्याओं से निजात पाने के लिए इसका उपयोग करें। 

लौंग में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं इसी वजह से यदि शरीर में जीवाणुओं का कोई संक्रमण, चोट लगने, जलने, घाव हो जाने या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के उपचार में इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

Read also: शमशान घाटों में बढ़ती वेटिंग

दांत दर्द में तो अक्सर इसका उपयोग किया जाता है और उपचार लाभदायक भी साबित होता है। इसमें मौजूद यूजेनॉल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक है। सिरदर्द होने पर इसे भुनकर और कपड़े में बांधकर सूंघने से आराम मिलता है। 

गठिया रोग में जोड़ों में होने वाला दर्द बहुत पीड़ादायी होता है। इस दर्द से छुटाकारा पाने के लिए कई लोग परेशान होते हैं। ऐसे में लौंग के तेल की नियमित मालिश करने से जहां दर्द में राहत मिलती है, वहीं सूजन भी कम हो जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...