हावड़ा में फिर भड़की हिंसा दो समुदाय आए आमने-सामने, पत्थरबाजी और आगजनी

नेशनलहावड़ा में फिर भड़की हिंसा दो समुदाय आए आमने-सामने, पत्थरबाजी और आगजनी

Date:

कोलकाता। राम नवमी के दिन शोभा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा भड़की थी। जिसमें दो समुदाय आमने सामने आ गए थे और जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई थी। उसके बाद से माहौल में तनाव है। आज फिर से हावड़ा में हिंसा भड़क गई है। शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई और हावड़ा के शिवपुर में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इससे पहले गुरुवार को भड़की हिंसा में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद जमकर पथराव हुआ और कई वाहनों में आग लगा दी गई।

सीएम ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप

हावड़ा बवाल पर सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी शोभा यात्रा पर रोक नहीं लगाई। राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हावड़ा हिंसा मामले में अभी तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने हिंसा भड़काई वह लोग हिंदू नहीं थे। उन्हें बाहर से लाया गया था। भाजपा, बंगाल को अशांत करना चाहती है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हिंसा में शामिल नहीं हैं क्योंकि वह रमजान में व्यस्त हैं।

मुसलमान नहीं करते रमजान में कोई गलत काम

ममता बनर्जी ने कहा इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है और इस महीने में मुसलमान कोई गलत काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आखें, कान खुले हैं। मैं सब कुछ सूंघ सकती हूं। मुस्लिम क्षेत्रों से जुलूस निकालते समय मैंने उन्हें आगाह कर दिया था कि रामनवमी की रैली करेंगे तो हिंसा हो सकती है। उन्होंने किससे पूछकर शोभा यात्रा का रूट बदला। जिससे एक समुदाय को निशाना बनाया जा सके।
बता दें कि राम नवमी के अवसर पर देश के कई भागों में हिंसा देखने को मिली थी। हावड़ा के अलावा गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के संभाजीनगर और जलगांव में हिंसा हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...