मुज़फ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ की घटना पर दो समुदायों में जमकर पथराव

मेरठ रीजनमुज़फ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ की घटना पर दो समुदायों में जमकर पथराव

Date:


मुज़फ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ की घटना पर दो समुदायों में जमकर पथराव

  • कई शरारती तत्वों को हिरासत में लिया गया

मुजफ्फरनगर। सुबह सवेरे कूड़ा डालने गयी युवती के साथ दूसरे सम्प्रदाय के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके उपरान्त तनाव व्याप्त हो गया दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कई शरारती तत्वों को हिरासत में ले लिया है। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा क्षेत्र के गाँव कासमपुरा का है। जहाँ भाजपा नेता सतनाम बंजारा ने बताया कि गाँव के ही पिंटू बंजारे की पुत्री आज सुबह घर का कूड़ा करकट डालने के लिये बस्ती से बाहर गयी थी, वहाँ नंगला बुजुर्ग गाँव का युवक मोनिस पुत्र मुनीम मलिक दौड़ लगा रहा था, जिसने अश्लील फब्तियां कसते हुए युवती के साथ छेड़छाड़ की।

मुज़फ्फरनगर: युवती से छेड़छाड़ की घटना पर दो समुदायों में जमकर पथराव

युवती ने घर जाकर घटना के बारे में परिजनों को बताया गुस्साए परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। युवक के पकड़े जाने व मारपीट की खबर नंगला बुजुर्ग में पहुँची तो सैंकड़ों ग्रामीण मौके परपहुंच गए। औरपथराव शुरू कर दिया। दोनो ओर के ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया, जिसमें कुछ व्यक्तियों को हल्की चोटे आई हैं। सूचना पर पहुँची भोपा पुलिस ने कई शरारती तत्वों को हिरासत में ले लिया तथा स्थिति को नियन्त्रित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नेपाल सिंह ओर क्षेत्राधिकारी भोपा राजेश द्विवेदी ने घटना की जानकारी प्राप्त की। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने कई शरारती तत्वों को हिरासत में लेकर उन के वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुँचाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related