यूपी पुलिस के साथ एक हफ्ते से लुकाछिपी का खेल रहा था विकास दुबे

उत्तर प्रदेशयूपी पुलिस के साथ एक हफ्ते से लुकाछिपी का खेल रहा था...

Date:


यूपी पुलिस के साथ एक हफ्ते से लुकाछिपी का खेल रहा था विकास दुबे

यूपी पुलिस रही नाकाम, महाकाल मंदिर के गार्ड ने विकास दुबे को पकड़ा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे को अरेस्ट करने की पुष्टि की

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है. विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था, तभी वहां के गार्ड ने पहचाना. जिसके बाद वहां की पुलिस एक्शन में आई और उसे वहीं धर लिया. कानपुर के चौबेपुर में घटना को अंजाम देकर फरार विकास पहले दिल्ली-एनसीआर पहुंचा, लेकिन पुलिस की जबरदस्त दबिश के बाद वह फिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला पहुंचा, जहां उसे उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

सरपरस्ती किसकी होगी पड़ताल
विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.शहीद सीओ के रिश्तेदार कमलकांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि यह कैसी गिरफ्तारी. उन्होंने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि इतनी राज्यों की पुलिस और एसटीएफ लगी थी फिर भी विकास कई राज्यों से होते हुए महाकाल मंदिर तक पहुंच जाता है और एक गार्ड ने उसको पकड़ लिया.उनका कहना है कि यह साफ दर्शाता है कि उसे बचाया गया है. इस तरह से इतने दुर्दांत अपराधी को पकड़ लिया.उधर, खाकी और खादी गठजोड़ को लेकर इस मामले में यूपी पुलिस की काफी किरकरी हो चुकी है.

विकास को अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस
विकास दुबे को अरेस्ट कर उज्जैन के फ्रीगंज थाना द्वारा उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. वहीं यूपी पुलिस की एसटीएफ टीम भी उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है. बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था. लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है. वहीं उसे किसने इस काम में मदद की, उसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...