मां और बहन के साथ करता था अश्लील हरकतें
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर हर कोई चौंक गया। पुलिस ने जब यह मामला खोला तो वह भी हैरत में है। दरअसल, मां ने बेटे को मारने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी वह भी अपना बेटा मरवाने के लिए। इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने बताया कि युवक परवेज अपनी मां और बहन से अश्लील हरकतें करता था। इससे तंग आकर मां ने अपने दामाद को 50 हजार रुपये देकर बेटे की हत्या करवा दी। इसमें पुलिस ने दो शूटरों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
लिसाडी गेट पुलिस ने परवेज की हत्या का खुलासा कर दिया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि लक्कीपुरा मोहल्ले में मंगलवार की रात परवेज नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। इंंस्पेक्टर ने बताया कि परवेज अपनी मां और बहन के साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान होकर मां ने बेटे की हत्या की 50 हजार में सुपारी दी। लक्खीपुरा मौहल्ले में मंगलवार की रात्रि में परवेज जब अपने घर की छत पर लेटा हुआ था तो रात में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार शूटरों को 25 हजार एडवांस रकम दी गई थी। पुलिस की चार टीमों का गठन किया। टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही इसको खोल दिया और अभियुक्तों तनवीर और शाहरुख को तमंचे के गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि मृतक अपनी मां और बहन के साथ अश्लील व्यवहार करता था। जिससे परेशान होकर मृतक की मां ने 50 हजार की सुपारी दे दी थी।

