कड़ाके की ठंड से काँपा उत्तरकाशी

उत्तराखंडकड़ाके की ठंड से काँपा उत्तरकाशी

Date:

देश के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहाँ के बुजुर्गों की मानें तो इस भयानक ठण्ड का प्रकोप इसलिए है क्योंकि बर्फबारी और बारिश नहीं हुई है. कड़ाके की ठंड के कारण शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक सर्दी का सितम जारी है. दिन भर चल रही सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विज्ञान ने उधम सिंह नगर और हरिद्वार में अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि कुछ अन्य मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. घने कोहरे के कारण दृश्यता छह से चार मीटर रहने का अनुमान है. कोहरे के कारण देहरादून आने वाली ट्रेनें तो प्रभावित हो ही रही हैं हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं, घने कोहरे के कारण विमान उतरने में कठिनाई आ रही है। यमुनोत्री धाम में पारा माइनस 7 डिग्री पहुँच गया है जबकि गंगोत्री धाम का टेम्प्रेचर माइनस 3 डिग्री दर्ज किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान यूएस नगर और हरिद्वार समेत कुछ मैदानी जिलों में घने से अत्यधिक घाना कोहरा छाया रहेगा। डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और बारिश न होने की वजह से इस दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...