Uttarakhand Weather: लगातार बर्फबारी से बिगड़े हालात, पैदल मार्ग पर खिसककर आई बर्फ

उत्तराखंडUttarakhand Weather: लगातार बर्फबारी से बिगड़े हालात, पैदल मार्ग पर खिसककर आई...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड मौसम में बदलाव के बाद केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी जारी है। आज सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा के पास भारी मात्रा में बर्फ खिसककर रास्ते पर आ गई। जिसके चलते फुटपाथ का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिस कारण फुटपाथ पर आवाजाही रोक दी गई है।

दरअसल, चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। जिसके चलते इन दिनों केदारनाथ धाम में बर्फ हटाने का काम चल रहा है। लेकिन बीते दो दिन से वहां फिर बर्फबारी होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया है कि गौरीकुंड केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, जो हिमखंड जोन है, वहां पर पहाड़ी से बर्फ खिसकर रास्ते पर आई है। क्षेत्र में लगातार बर्फ गिर रही है, जिससे पहले से जमी बर्फ के नई बर्फ के दबाव के कारण खिसकर नीचे आ रही है।

पूर्णागिरि मार्ग पर बारिश के कारण बाटनागड़ के पास मलबा आ गया। जिसके चलते कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकी गई थी।
आज भी राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जनपदों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अधिकांश स्थलों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वालें इलाकों में बर्फबारी की संंभावना है। दून में भी गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...