Uttarakhand Weather Today: आने वाले 48 घंटे उत्तराखंड पर भारी, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

उत्तराखंडUttarakhand Weather Today: आने वाले 48 घंटे उत्तराखंड पर भारी, मौसम विभाग...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज असर 30 जनवरी 2023 तक दिखेगा। आने वाले 48 घंटे उत्तराखंड मौसम पर काफी भारी पड़ने वाले हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता के चलते आज मंगलवार बुधवार से चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा टिहरी, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और हरिद्वार में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।

भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी 2023 तक दिखेगा। लेकिन आने वाले 48 घंटे भारी पड़ने वाले हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की संभावना है। इसे अलावा अन्य जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि वे घर से कम निकले और जरूरत पर ही बाहर ​आए। बारिश में यात्रा नहीं करें। अगर ओलावृष्टि या बर्फबारी हो रही हो यात्रा स्थगित कर दें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...