लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने डाली आहुति,इस बार मत प्रतिशत 65.10

विधानसभा चुनावलोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने डाली आहुति,इस बार मत प्रतिशत 65.10

Date:


लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने डाली आहुति,इस बार मत प्रतिशत 65.10

देहरादून। Uttarakhand voting percentage hindi – नई विधानसभा के गठन के लिए लोक​तंत्र के पर्व में सोमवार को मतदाताअें ने जोश के साथ भाग लिया। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान देर शाम 7 बजे तक चलता रहा। हालांकि मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम को 6 बजे का समय निर्धारित था। लेकिन मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की लाइन को देखते हुए मतदान का समय बढ़ाना पड़ा। इस बार मौसम खराब होने के बाद भी मतदान में बुजुर्गों, युवाओं, दिव्यांगजनों और महिलाओं ने उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। निर्वाचन आयोग के अनुसार उत्तराखंड में 65.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। यानी 65 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। हालांकि देर रात तक जारी किए ये आंकड़े हैं। अनुमान है कि इसमें और बढ़ोत्तरी होगी और यह 70 प्रतिशत तक भी पहुंच सकता है। क्योंकि दूर पहाड़ी इलाकों में बने मतदान केंद्रों से मतदान में लगी टीम से आंकड़े नहीं मिल पाए हैं। ​जिसके चलते अभी पूरी तरह से इन आंकड़ों को अंतिम नहीं माना जा सकता है। हालांकि वर्ष 2017 में 65.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो कि अब तक के प्राप्त मत प्रतिशत से अधिक है।

Read also: विधानसभा चुनाव: यूपी में 61.06, उत्तराखंड में 59.51, गोवा में 77.94 फीसदी मतदान

लेकिन माना जा रहा है कि इस बार का मतदान प्रतिशत वर्ष 2017 के मत प्रतिशत के बराबर तक पहुंच सकता है। इस बार मतदान के लिए जो जिला अव्वल आया है वह हरिद्वार जिला है। जहां पर प्रदेश भर में सबसे अधिक 74.20 फीसदी वोट डाले गए हैं। वहीं जिला अल्मोड़ा में सबसे कम यानी 53.12 प्रतिशत वोट डाले गए। सोमवार को मतदान के दौरान अधिकांश जगहों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनें खराब हुई। इसमें से 61 ईवीएम,98 वीवीपैट मशीनों को बदला गया। वहीं प्रदेश भर में आचार संहिता उल्लंघन के करीब 203 मामले दर्ज किए हैं। 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में 632 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। जिनका भाग्य सोमवार को ईवीएम में बंद हुआ। इसके परिणाम आगामी 10 मार्च को आएंगे। ​उत्तराखंड के 82.66 लाख वोटरों के लिए मतदान के लिए 11697 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related