Uttarakhand News: ये महिला विधायक बनी उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर

उत्तराखंडUttarakhand News: ये महिला विधायक बनी उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर

Date:


Uttarakhand News: ये महिला विधायक बनी उत्तराखंड की पहली विधानसभा स्पीकर

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद एक और इतिहास राज्य के राजनैतिक क्षेत्र में बना है। उत्तराखंड ऋतु खंडूरी के रूप में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष मिलीं हैं। ऋतु खंडूरी (Ritu Khanduri) कोटद्वार विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आई हैं। बताया जाता है कि ऋतु खंडूरी ने कांटे की टक्कर में यह सीट भाजपा की झोली में डाली है। ऋतु खंडूरी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। चुनाव जीतने के बाद ऋतु खंडूड़ी का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में भी शामिल था। लेकिन उन्होंने खुद ही इससे इंकार कर दिया था। अब उनका नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए तय माना जा रहा है। जल्द ही भाजपा की ओर से उनके नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।

Read also: योगी ने भाजपा नेतृत्व के साथ सरकार गठन पर चर्चा की

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूड़ी (Ritu Khanduri) को राजनीति में उनके पिता ही लेकर आए थे। प्रदेश के अस्तित्व में आने के बाद ये पहला मौका है जबकि किसी महिला विधायक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। ऋतु का कहना है कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करेंगी। पार्टी की कार्यकर्ता हैं और जिम्मेदारियों को पूरी लगन और ईमानदारी से पूरी करेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...