Uttarakhand News: हरीश रावत की धमकी से सहमी कांग्रेस ने अकील को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

फीचर्डUttarakhand News: हरीश रावत की धमकी से सहमी कांग्रेस ने अकील को...

Date:


Uttarakhand News: हरीश रावत की धमकी से सहमी कांग्रेस ने अकील को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

देहरादून। हरीश रावत की धमकी से सहमी कांग्रेस ने प्रदेश में एक बड़ा कदम उठाते हुए अकील अहमद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस के इस कदम को उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस ने अकील अहमद को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर उत्तराखंद में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोले जाने के बयान जारी किए थे। कांग्रेसी नेता अकील अहमद ने उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोले जाने की बात कही थी।

Read also: हरीश रावत ने आरोपों से आहत हो किया पलटवार, कहा-मेरे उपर आरोप सही हैं तो मुझे पार्टी निष्कासित करे

इसका चुनाव पर बहुत गहरा असर हुआ। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस हाईकमान को आगाह किया था। हरीश रावत इसको कई बार कांग्रेस हाईकमान को अवगत करा चुके थे। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी के हारने के कारणों में एक यह मुद्दा भी रहा। यह मुद्दा फिर उछला हुआ है।​​ इससे आहत हरीश रावत कांग्रेस हाईकमान को चुनौती देते हुए राजनीति से संन्यास लेने को कह दिया था।

Read also: Uttarakhand Election 2022 Live Updates: सीएम धामी और हरीश रावत पिछड़े,निगाहें लालकुआं और खटीमा पर

हरीश रावत की राजनीति से सकते में आई कांग्रेस ने अकील अहमद पार्टी के पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरादत्त जोशी ने पत्र जारी कर यह आदेश दिया। जिसमें यह कहा कि यह वही अकील अहमद हैं। जिनका बयान चुनाव प्रचार दौर में वायरल हुआ। जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related