Uttarakhand News: बढ़ा तापमान तो धधकने लगे जंगल,वन विभाग की बढ़ी मुसीबतें

उत्तराखंडUttarakhand News: बढ़ा तापमान तो धधकने लगे जंगल,वन विभाग की बढ़ी मुसीबतें

Date:


Uttarakhand News: बढ़ा तापमान तो धधकने लगे जंगल,वन विभाग की बढ़ी मुसीबतें

देहरादून। पहाड़ में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे जहां आमजन की मुसीबत बढ़ी हैं वहीं उत्तराखंड की वन संपदा के लिए भी खतरा बढ़ गया है। तापमान बढ़ने से जंगलों में आग जोर पकड़ने लगी है। आग की बढ़ती घटनाओं ने वन विभाग को परेशानी में डाल दिया है। बता दें कि वन विभाग की टीम आग की घटनाओं पर काबू के प्रयास कर रही है। लेकिन घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। जंगल में आग इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि इन दिनों मौसम शुष्क है और इससे काफी परेशानी बढ़ रही है। तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलने से जंगल में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Read also: अप्रैल में सामान्य से अधिक तापमान रहेगा जारी : आईएमडी

मौसम विभाग के साथ ही वन विभाग की नजरें भी अब इंद्रदेव पर टिकी हैं कि जंगल में लगी आग को तो बस वो ही शांत कर सकते हैं। इंद्रदेव मेहरबानी कर बारिश करें तो जंगलों की आग काबू में आ जाएगी। 71.05 प्रतिशत वन भूभाग वाला उत्तराखंड हर साल आग की जद में आता है। यानी वन में हर साल आग लगती है। जिससे भारी मात्रा में वन संपदा को नुकसान पहुंचता है। साल 2020 में तो ठंड के महीने में भी जंगलों में आग लगी थी। इसे देखते हुए सरकार ने पूरे 2020 को फायर सीजन घोषित किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...