ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 16 मई को वुजूख़ाने के तालाब में शिवलिंग मिलने के बाद सुप्रीम के उस स्थान का प्रोटेक्शन करने के आदेश पर आज वाराणसी DM ने वुजूख़ाने को सील कर दिया है। इसके अलावा उस स्थान की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी CRPF के सिपुर्द कर दी गयी है, कहा जा रहा कि वुजूख़ाने को सील करने के लिए 9 तालों का इस्तेमाल किया गया है।
Also Read : वुजूख़ाने की दीवारों को तोड़ा जाय, हिन्दू पक्ष की नई मांग
बता दें कि सर्वे के अंतिम दिन हिन्दू पक्ष ने परिसर में शिवलिंग मिलने का दावा किया है जबकि मुस्लिम पक्ष उसे खराब पड़ा हुआ फव्वारा बता रहा है. इस नए डेवलपमेंट के बाद हिन्दू पक्ष पहले वाराणसी की अदालत पहुंचा जहाँ उस स्थान को सील करने का तुरंत आदेश जारी हो गया, जबकि मुस्लिम पक्ष उसे एकतरफा कार्रवाई बता रहा था। कल सुप्रीम कोर्ट में जब इस मामले की सुनवाई हुई तो उसने निचली अदालत के आदेश को गलत नहीं माना लेकिन साथ ही नमाज़ पढ़ने में किसी भी तरह की बाधा न आने देने की बात कही।
Also Read : कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा हटाए गए, 19 मई को दाखिल होगी सर्वे रिपोर्ट
शीर्ष अदालत ने कहा कि मस्जिद में अगर शिवलिंग मिला है तो उसका प्रोटेक्शन होना ज़रूरी है और उसने वाराणसी के डीएम को इस बारे में आदेशित किया। इस मामले में हिन्दू पक्ष को नोटिस दी जा चुकी है, अब 19 मई को इस मामले की सुनवाई होनी है। उधर वाराणसी में वकीलों की हड़ताल के कारण आज होने वाली दो अर्ज़ियों पर सुनवाई अब आगे बढ़ गयी है, चूँकि वकीलों की हड़ताल दो तीन दिन चल सकती है इसलिए सुनवाई की नई तारिख अभी निर्धारित नहीं हुई है।

