Uttarpradesh News Today: तिकुनियां हिंसा के गवाह भाकियू नेता ने शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए करवाया अपने ऊपर हमला

उत्तर प्रदेशUttarpradesh News Today: तिकुनियां हिंसा के गवाह भाकियू नेता ने शस्त्र लाइसेंस...

Date:

लखीमपुर खीरी। प्रदेश और देश की राजनीति में भूचाल लाने वाला लखीमपुर खीरी का तिकुनियां हिंसाकांड में अब एक और नया मोड़ आया है। तिकुनियां कांड के गवाह और भाकियू नेता दिलबाग सिंह ने शस्त्र लाइसेंस पाने के लिए अपने ही ऊपर जान लेवा हमला करवा लिया। यह पूरा मामला जांच में सामने खुलता चला गया। जब भाकियू नेता के दोस्तों से पूछताछ में मामला खुलता चला गया। बता दें कि बेहद चर्चित उपद्रव तथा हिंसा के गवाह भाकियू नेता दिलबाग सिंह पर बीती मंगलवार की रात में जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले की पोल पुलिस ने खोल दी है। बताया जाता है कि भाकियू नेता दिलबाग ने शस्त्र लाइसेंस के लिए अपने दोस्तों से खुद पर हमला करवाया। भाकियू टिकैत ग्रुप के लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर कोतवाली के भदेंड में हमला हुआ था। किसान नेता दिलबाग सिंह की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। भाकियू जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर हमले की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से बयान मेल नहीं खा रहे। इसकेा लेकर पुलिस ने पहलुओं की गहनता से जांच की तो पूरे मामले का राजफाश हो गया। 

Read also: Breaking News Today: कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

लखनऊ से आई बैलिस्टिक जांच टीम ने उन सभी स्थान का निरीक्षण किया। जहां पर घटना हुई थी। टीम ने भाकियू जिलाध्यक्ष की गाड़ी की जांच की। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि बैलिस्टिक जांच रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। इस रिपोर्ट में बैलिस्टिक टीम ने दो प्रमुख टिप्पणियां दी। जिसमें कहा गया कि गाड़ी के टायर पर मारी गई गोली वादी के कथन के विपरीत खड़ी गाड़ी में मारी है। दूसरी यह कि गाड़ी के शीशों पर गोलियां एफआइआर में बताए गए तथ्यों के विपरीत दिशाओं से खड़ी अवस्था में चलाई गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...