Easy Home Remedies: दांतों की बदबू को करे दूर, अपनाएं ये उपाए!

लाइफस्टाइलEasy Home Remedies: दांतों की बदबू को करे दूर, अपनाएं ये उपाए!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Easy Home Remedies – दांत और जीभ की सफाई करना बेहद जरुरी होता है, अगर इनकी अच्छे से सफाई न हो तो काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। बदबू आने के बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे की धूम्रपान, मुंह का सूखापन, मसूड़ों की बीमारी, और साइनस। बता दे, की कहा जाता है की पानी कम पीने की वजह से भी मुंह की बदबू की समस्या होती है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारें में बताएंगे, जो की आपके बहुत काम आएंगे। 

लौंग

लौंग एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है, ये आपके दांतों के दर्द को भी दूर कर सकती है। ये दांतों की सड़न को भी कम कर सकती है। अगर कभी आपके दांतों में दर्द हो तो लौंग के तेल, लौंग के मसाले या फिर फिर लौंग के टुकड़े को प्रभावित हिस्से पर रख सकते हैं।

नीम

नीम अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, ये दांतों की सड़न के साथ प्लाक को भी दूर करती है। आप नीम से बनी दातुन का इस्तेमाल कर सकते है, ये दांतों की सड़न से छुटकारा भी दिलाता है। 

Read also: Health: गर्मी में खायेंगे ड्राई फ्रूट्स, तो मिलेंगे यह फायदे

एलोवेरा

एलोवेरा भी काफी असरदार है, आप रोजाना एलोवेरा के जूस से कुल्ला कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो काफी प्रभाव दिखाते हैं।

नमक

आप हल्के गर्म पानी में नमक मिलाकर कुल्ला कर सकते है, इससे दांत के दर्द और दांतों की सड़न से निजात मिलती है। आप सुबह-शाम पानी से कुल्ला कर सकते हैं, काफी फायदेमंद रहेगा। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related