बिजनौर। गाजियाबाद और मेरठ के बाद अब बिजनौर जिले के अफजलगढ़ में एक होटल में रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला अफजलगढ के कासमपुर गढ़ी बस स्टैंड के पास स्थित होटल का है। जहां रोटी पर थूकने का वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच का रही है। बता दें कि इससे पहले मेरठ और गाजियाबाद के अलावा अन्य जिलों में भी रोटी पर थूक लगाकर बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। मेरठ में तो शादी समारोह में एक युवक द्वारा थूक लगाकर नान बनाने का वीडियो सामने आया था। जिसमें युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अफजलगढ़ में जिस होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने की बात की जा रही है। उसका नाम मुरादाबादी चिकन बिरयानी होटल है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चिकन बिरयानी के होटल के बाहर एक युवक थूक लगाकर रोटी बनाता दिखाई दे रहा है। युवक रोटी बनाकर तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। किसी व्यक्ति की नजर रोटी पर थूकते हुए युवक पर पड़ी तो उसने इसका वीडियो बना लिया। युवक का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल कर दिया गया।
Read also: Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल कीमत में गिरावट के बीच आज ये है पेट्रोल और डीजल के दाम
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले नजीबाबाद के एक होटल में कर्मचारी आटे पर थूककर रोटी बना रहा था। वीडियो वायरल होने पर रोष फैल गया था। सामाजिक संगठनों ने इस प्रकरण की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने वीडियो की जांच कराई तो पता चला वीडियो नजीबाबाद के आजाद चौक स्थित चिकन प्वाइंट का है। इससे पहले मेरठ में भी मई माह में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें नान बनाने समय युवक उसमें थूक रहा था। यह वीडियो एक शादी समारोह के दौरान का था। वहीं मेरठ के ही खरखौदा क्षेत्र के अतराडा गांव निवासी नरेश कुमार ने बेटी की शादी में नान बनाने का काम हापुड़ के फिरोज को दिया गया था। रोटी बनाते समय फिरोज उसमें थूक रहा था।

