गाजियाबाद MLC सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते

न्यूज़गाजियाबाद MLC सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीते

Date:

मेरठ। मेरठ गाजियाबाद एमएलसी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज चुनाव जीत गए हैं। भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज ने 3708 वोट मिले को लेकर उन्होंने 3431 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा को 277 वोट मिले जिससे वो दूसरा नंबर पर रहे। 

मेरठ-गाजियाबाद के अलावा बीजेपी  मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में भी चुनाव जीती है। आज मंगलवार को हुई मतगणना के बाद दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्‍याशी विजयी हुए हैं। मेरठ से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र भारद्वाज 3710 मत प्राप्त कर जीते  हैं।  वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा 3001 मतों से जीती हैं। 

Read also: Uttar Pradesh MLC चुनाव मतगणना परिणाम अपडेट

एमएलसी चुनाव में मिली जीत से भाजपाइयों में उत्साह है। इसके पूर्व मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए मेरठ के परतापुर स्थित कताई मिल में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई।  मतपेटियों को स्ट्रांग रूम से निकालकर मतगणना हॉल में पहुंचाया गया। सबसे पहले मेरठ जिले के मतों की गिनती हुई।

सुबह आठ से मतगणना का काम शुरू किया गया था। एमएलसी चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिसमें मेरठ सहित गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत के 4250 वोटरों में से 4140 ने अपने मत का प्रयोग किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...