UP Weather Forecast: पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र,जानिए क्या होगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेशUP Weather Forecast: पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र,जानिए क्या होगा...

Date:

मेरठ। एक बार फिर से जून में तापमान बढ़ने लगा है।पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। मध्य अरब सागर के कुछ भागों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ जगहों, तमिलनाडु, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में पश्चिम मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में  24 से 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के  बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। जिससे यूपी का तापमान बढ़ रहा है।

एक ट्रफ रेखा पूर्व उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होती हुई पूर्वी बांग्लादेश तक फैल रही है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और उससे समीप उत्तर पश्चिम बंगाल खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। ये समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। ये ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है।

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi : मीट माफिया याकूब कुरैशी फर्जी मीट कंपनी संचालित कर कमा रहा था करोड़ों, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

दक्षिण प्रायद्वीप में 11 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर 3.5 और 5.9 किमी के बीच एक विंडशियर जॉन बन गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के उत्तरी हिस्सों, असम, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम के कुछ हिस्सों के अलावा केरल और लक्षद्वीप  में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत के बाकी जगहों, तमिलनाडु के भीतरी हिस्सों, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
वहीं छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई है।

हरियाणा और दिल्ली के उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज और हल्की बारिश का अनुमान है। उत्तर मध्य प्रदेश केअधिकांश जिलों में लू चल रही है।  अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, अंडमान निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, रायलसीमा,दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल के एक या दो हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की संभावना  है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related