मेरठ। अगर आज वाहन में तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहे हैं तो पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव। जी हाँ आज शुक्रवार को लगातार 14वें दिन पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हैं। आम लोगों को केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्पादों के दाम घटाकर बड़ी राहत प्रदान की है। मेरठवासियों के लिए भी जून का महीना राहत लेकर आया। सरकार ने बीती 21 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए थे। जिसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये और डीजल के दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर कम किये थे।
आज शुक्रवार को मेरठ में पेट्रोल की कीमत 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 89.40 रुपये प्रति लीटर है। आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर होने से आम जन को राहत है। हालांकि इस समय इंटरनेशनल बाजार में पेट्रोल डीजल के दामों में तेजी आयी है। जिसका कारण क्रूड आयल के दामों का बढ़ना बताया जा रहा है।
Read also: UP Weather Forecast: पूर्वी यूपी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र,जानिए क्या होगा मौसम का हाल
मेरठ में सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप इंडियन आयल के हैं। इसका मेरठ में शेयर 45 फीसदी है। यानी मेरठ में 45 प्रतिशत पंप इंडियन आयल के हैं। मेरठ पेट्रेालियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पेट्रोल पर साढ़े नौ रुपये और डीजल पर सवा सात रुपये की कमी आयी है। बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कमी करेगी। वही एलपीजी गैस के सेल्स मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर पर अभी रियायत संबंधी कोई आदेश नहीं आया है। जैसे ही आदेश मिलेगा कनेक्शन घारको को घटी दरों पर घरेलू गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

