UP News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 टीबी मरीजों को लिया गोद

उत्तर प्रदेशUP News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 टीबी मरीजों को लिया...

Date:

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम लखनऊ के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी में स्थापित टीबी यूनिट पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा 14 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए युद्ध स्तर के प्रयास की जरूरत है, जिसमें समस्त सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को अपना योगदान करना होगा।

Also Read : UP News: सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ याचिका दायर करेगा लखनऊ नगर निगम, जानिये क्या है मामला

मंत्री द्वारा क्षय रोग के लक्षण एवं बचाव पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से हर प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह दी, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार टीबी मरीजों को उपचार अवधि तक डीबीटी के माध्यम से पांच सौ रूपये प्रतिमाह भुगतान कर रही है। काकोरी टीबी यूनिट के माध्यम से हुए डीबीटी भुगतान पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए यूनिट के उपचार पर्यवेक्षक सुजीत कुमार और टीबी स्वास्थ्य परिदर्शक सुधीर कुमार अवस्थी की तारीफ की।

उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया किया कि वह समय समय पर आयोजित होने वाले सक्रिय टीबी खोज अभियान में सक्रिय योगदान करते हुए अधिक से अधिक सम्भावित टीबी रोगियों का बलगम परीक्षण करायें जिससे क्षय रोग का त्वरित उपचार कर काकोरी ब्लाक को टीबी मुक्त किया जा सके। टीबी यूनिट पर हो रही गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए अनके द्वारा लैब टैक्नीशियन विजय प्रकाश एवं वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक विजय कुमार मौर्य की सराहना की गई।

Also Read : महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें शिक्षित व संगठित होना बहुत जरूरी: Vijayalakshmi Gautam

मंत्री द्वारा 14 व्यक्तियों को पोषण किट वितरित की गई।इस अवसर पर उनके द्वारा एक नये टीबी रोगी विजय कुमार को दवा की पहली खुराक खिलाकर उपचार की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कैलाश बाबू द्वारा क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार भार्गव द्वारा मंत्री कौशल किशोर को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंत्री द्वारा विजय कुमार मौर्य की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

उक्त कार्यक्रम में डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. आर के मिश्रा, डॉ. पिनाक त्रिपाठी, शशिभूषण भारती, पी सी पांडेय, प्रदुम्न कुमार मौर्य, ओसामा सिद्दीकी, राम जी वर्मा, पीपीएम को-आर्डिनेटर, राजेश वरुण, विनोद यादव और नितेन्द्र यादव सहित समस्त स्टाफ एवं भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related