Haridwar News : भाजपा पार्षद के भाई से 20 हजार की रिश्वत मांगता बिजली विभाग का SOD विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंडHaridwar News : भाजपा पार्षद के भाई से 20 हजार की रिश्वत...

Date:

हरिद्वार। बिजली विभाग का एसडीओ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसडीओ भाजपा पार्षद के भाई से बिजली कनेक्शन के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ऊर्जा निगम का गिरफ्तार रिश्वतखोर एसडीओ कनेक्शन के लिए पीड़ित को पिछले छह महीने से चक्कर कटा रहा था। रिश्वतखोर एसडीओ से विजिलेंस टीम घंटों से बंद कमरे में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई से ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। 

Also Read : Dehradun News: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए मिली कोटा को केंद्र सरकार ने समाप्त किया

पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि जगजीतपुर राजा गार्डन क्षेत्र के भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश ने खोखरा तिराहा पर मकान बनाया है। मकान में बिजली कनेक्शन के लिए उन्होंने छह महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। क्षेत्र का एसडीओ संदीप शर्मा कनेक्शन देने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। कनेक्शन के लिए वह कभी मौके का निरीक्षण तो कभी नीचे स्तर के कर्मचारियों की रिपोर्ट का बहाना बनाकर टालमटोल कर रहा था। 

Read also:  नई शिक्षा को लागू करने के लिए तैयार नही है उत्तराखण्ड

इस संबंध में पीड़ित ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज की। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर एसडीओ को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। योजना के अनुसार आज शनिवार दोपहर महेश 20 हजार रुपये लेकर एसडीओ के पास पहुंचा और उसके हाथ से एसडीओ ने रकम पकड़ी तो विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। इससे अफरातफरी मच गई। विजिलेंस टीम उसको अपने साथ ले गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...