आज त्रिग्रही योग में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। आज महानगर के हनुमान मंदिरों में पूजा पाठ के साथ ही विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालुगण मंदिरों में हनुमान के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इसी के साथ लोग घरों पर भी हनुमान का पूजन-अभिषेक आदि कर रहे हैं।
Read also: 14 अप्रैल से 8 जुलाई तक बजेंगी शहनाइयां, खरमास खत्म
मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ विशेष उपाय हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए किए जा रहे हैं। पंडितों के अनुसार चैत्र पूर्णिमा पर घर पर आसान विधि से हनुमानजी की पूजा की जा रही है। इससे हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी। जानिए हनुमानजी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त।
Read also: 30 April शनिचरी अमावस्या पर लगने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज हनुमान जयंती पर शनि ग्रह अपनी राशि मकर में और गुरु ग्रह अपनी राशि मीन में रहेगा। इसके अलावा सूर्य, बुध और राहु ग्रहों की युति मेष राशि में बन रही है। मेष राशि में तीन ग्रह होने से ही त्रिग्रही योग बन रहा है। इसी के साथ सूर्य-बुध युति से बुधादित्य जैसा शुभ योग भी है। इसलिए आज हनुमान जयंती और भी शुभता प्रदान करने वाली हो जाती है।

