Weather Forecast: तेज धूप के साथ आज मंगलवार के दिन की शुरूआत, गर्मी के तेवर बरकरार

उत्तर प्रदेशWeather Forecast: तेज धूप के साथ आज मंगलवार के दिन की शुरूआत,...

Date:

मेरठ। इस बार जून के महीने में गर्मी का कहर बना हुआ है। तीन दिन से गर्मी पूरे जोरोां पर है। आज मंगलवार को तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। इससे पहले रविवार का दिन इस साल का सबसे गरम दिन बताया गया है। अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा यानी 43.6 डिग्री है। जून में गर्मी के तेवर शुरु से तेज हैं। तापमान आज पांचवें दिन भी 42 डिग्री या उससे अधिक पर बना हुआ है।

Read also: Noida Crime News: कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़,पैर में लगी गोली

कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष ने बताया कि आगामी नौ जून तक तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। 10 जून को मेरठ और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल  और बूंदाबांदी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक गर्मी से राहत की अभी कोई संभावना नहीं है। आगामी 9 और 10 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में कुछ आंशिक बदलाव आयेगा।

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण मेरठ में दिन में हीट वेव शुरू हो चुकी है। रात में तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.8 पर है। पिछले 10 घंटे में तापमान का 20 डिग्री तक बढ़ जाना लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। इससे पहले गत सोमवार को तापमान मेंं वृद्धि हुई थी। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को धूप से बचने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि अगर जरूरी हो तो सिर को ढक कर ही बाहर निकले। शरीर में पानी की कमी न होने दें। वहीं जून में भीषण गर्मी के कारण बाजारों में अब लोगों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही है।

Read also: जून में गर्मी के भीषण प्रकोप को हो जाइए तैयार,तापमान 41 के पार

तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी दोपहरी में सूरज की किरणें आग उगलती रही। सड़कों पर लोग कम दिखे। बाजारों में सन्नाटा बना हुआ है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 42.9 डिग्री है। मेरठ दिल्ली रोड पर रैपिड रेल निर्माण के चलते उड़ रही धूल लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी के चलते राहत की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। आगामी 10 जून तक ऐसे ही गर्मी जारी रहेगी। प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष के अनुसार अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...