Health: रात में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, स्वास्थ्य में पड़ता है गहरा असर

हेल्थHealth: रात में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, स्वास्थ्य...

Date:

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान खुद का खानपान संयमित और नियमित नहीं रख पाता है, इसके साथ ही संतुलित आहार की कमी भी आज के खानपान में नजर आती है। बात करें तो इंसान के जीवन में जितना काम महत्वपूर्ण है उतना ही खुद के शरीर का ध्यान भी, ऐसे में पोषक तत्वों की ओर ध्यान देना बेहद जरुरी है।

वहीं आजकल के लोग संतुलित आहार तो लेते ही नहीं है, बल्कि खानपान के नाम उल्टी चीजों का सेवन भी शुरू कर देते हैं, साथ ही यह बहुत अनियमित होता है। आमतौर पर आजकल लोग बाहर के खाने को अधिक प्राथमिकता देते हैं, जोकि उन्हें गंभीर बीमारियों की ओर ढकेल रहा है। आज हम बात ऐसी चीजों के बारें में कर रहें हैं, जिनका रात में सेवन करने से बचना चाहिए, आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ चीजों के बारें में-

पिज्जा- 
पिज्जा को वैसे भी स्वस्थ के लिये सही नहीं माना गया है, क्योंकि यह मोटापे को बढ़ावा देता है। वहीं अगर इसका सेवन आप रात में कर रहें हैं तो आपको इससे बचना चाहिये क्योंकि यह पाचन को रात में खराब करता है, जिससे आपको रात में दिक्कत हो सकती है। 

सोडा-
अधिकांश लोंगो की आदत होती है कि वह खाने के बाद सोडे का सेवन करने लगते हैं, जबकि रात में खाना खाने के बाद सोडा पेट की समस्याओं को जन्म दे सकता है। 

कॉफी- 
काफी लोग रात में ही कॉफी का सेवन करने में मशगूल रहते हैं, वहीं रात में कॉफी का सेवन करने आपकी नींद उड़ सकती है। इसलिये ऐसा करने से बचें।

संतरे का जूस- 
रात में सोते समय संतरे का जूस लेने से बचना चाहिये क्योंकि यह पेट में जाने के बाद एसिड की वृद्धि करता है और शरीर में पचता नहीं है। वहीं आप जूस की जगह सीधे फल को खा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...