LPG Subsidy: केंद्र सरकार ने फ्री एलपीजी कनेक्शन के बदले नियम, पढ़े रिपोर्ट

बिज़नेसLPG Subsidy: केंद्र सरकार ने फ्री एलपीजी कनेक्शन के बदले नियम, पढ़े...

Date:

बाजार:- केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई उज्वला योजना में बड़ा बदलाव किया गया है और अब इसपर मिलने वाली सब्सिडी ग्राहको को नए नियमों के आधार पर प्राप्त होगी। क्योंकि सरकार ने अभी हाल ही में सामान्य गैस सिलेंडर कनेक्शन पर मिलने वाली सब्सिडी को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि अब जो लोग उज्वला योजना के तहत सिलेंडर खरीदेंगे उनको मिलने वाली सब्सिडी में काफी बदलाव हो सकता है। 
जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम मंत्रालय ने दो नए स्ट्रक्चर पर काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एक करोड़ नए कनेक्शन देने का ऐलान किया था। लेकिन अब सरकार OMCs की ओर से एडवांस पेमेंट मॉडल में बदलाव कर सकती है। जिसके बाद उज्वला के तहत कनेक्शन लेने वाले लोगो को अब सब्सिडी नए प्रावधान के तहत प्राप्त होगी।
सूत्रों का कहना है कि कम्पनी ग्राहको से 1600 रुपये का एडवांस पेमेंट कंपनी एकसाथ लेगी। वही अभी OMCs एडवांस रकम EMI के रूप में वसूलती हैं। लेकिन कुछ लोगो का कहना है कि सरकार ग्राहको को 1600 रुपये की सब्सिडी देती रहेगी इसमे किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दे उज्वला योजना के तहत सरकार लोगो को 3200 रुपये में 14 किलो का गैस सिलेंडर और गैस स्टोव देती है। जिसपर 1600 रुपये की सब्सिडी मिलती है अब कहा जा रहा है कि शायद यह सब्सिडी बन्द हो जाए लेकिन कई लोग कह रहे हैं कि इस योजना में कोई परिवर्तन नहीं होगा क्योंकि यह योजना केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण हेतु बनाई थी।

जाने उज्वला सिलेंडर खरीद का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस:-

जो महिलाएं उज्वला योजना के तहत सिलेंडर खरीदना चाहती है उन्हें सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उन्हें सबसे पहले उज्वला की ऑफिशियल वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाना होता है और यहां से रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी पढ़नी होती है।
फिर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर नजदीक के LPG ऑफिस में सबमिट करना होता है।
जिस महिला ने इस सिलेंडर के लिए अप्लाई किया होता है उसकी सम्पूर्ण जानकारी सही से देनी होती है। 
जनधन के खाते के साथ परिवार के सदस्यों का नम्बर भी देना रहता है।
इस प्रोसेस के बाद आपका एलपीजी कनेक्शन जारी हो जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related