अतीक के बेटे असद और शूटरों की तलाश में STF का मेरठ में डेरा

उत्तर प्रदेशअतीक के बेटे असद और शूटरों की तलाश में STF का मेरठ...

Date:

मेरठ। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक के बेटे असद और शूटरों की तलाश में मेरठ में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। एसटीएफ को इनपुट मिले हैं कि अतीक अहमद के इनामी शूटर मेरठ या आसपास के इलाकों में छिपे हुए हैं। शूटरों की लोकेशन पश्चिमी यूपी में मिलने के बाद STF ने डेरा डाल दिया है।


प्रयागराज में गवाह उमेश पाल की हत्या में अतीक के बेटे असद सहित कई शूटर नामजद हैं। फरार नामजद आरोपियों की तलाश में प्रदेशभर में दबिश चल रही है। अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक मेरठ में रहते हैं। उनसे एसटीएफ पूछताछ कर चुकी है।

अतीक के शूटर अक्सर मेरठ आकर छिपते थे। इसका पता चलने पर पुलिस से चेकिंग अभियान चलाया। मेरठ में पुलिस ने कई स्थानों पर सघन तलाशी ली। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि हाइवे और एक्सप्रेस वे पर चेकिंग की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...