UP Board Result 2023: हाईस्कूल सीतापुर की प्रियांशी सोनी और 12 वीं में महोबा के शुभ चपरा ने किया टॉप

उत्तर प्रदेशUP Board Result 2023: हाईस्कूल सीतापुर की प्रियांशी सोनी और 12 वीं...

Date:

लखनऊ। आज यूपी बोर्ड का 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने किया था पंजीकरण। हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए।

10 वीं में प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। जबकि 12 वीं में शुभ चपरा टॉप रहे हैं। प्रियांशी ने 600 में 590 अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी सोनी सीतापुर बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा हैं। वहीं इंटर टॉप करने वाले शुभ चपरा महोबा के रहने वाले हैं। उन्होंने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

बाराबंकी से साई इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का पटेल को हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान मिला है। शिवम पटेल 483 अंकों के साथ इंटरमीडिएट में प्रदेश में पांचवे स्थान पर हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका कुल 500 अंक में से 483 अंक हासिल किया। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिला है।

मैं आईएएस बनूंगी, लोगों की सेवा करूंगी

प्रियांशी के माता-पिता ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की थी। प्रियांशी कहती हैं कि मैं बड़ी होकर आईएएस अफसर बनूंगी। लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। प्रियांशी के अनुसार, आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग पप्रियांशी ने यूपी टॉप कर लिया है तो वह पिता को याद कर भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पापा नहीं रहे, लेकिन भइया और मम्मी ने कभी उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। भइया शोभित सोनी ने घर के साथ-साथ मेरी भी जिम्मेदारी संभाली। वह मोबाइल की दुकान चलाते हैं। भइया हमेशा मुझसे बोलते हैं कि तुम्हें जितना पढ़ना है पढ़ो। जहां पढ़ना है पढ़ो। हम तुम्हें हमेशा सपोर्ट करेंगे। उन तक पहुंचना मेरी जिम्मेदारी होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...