मेरठ। प्रदेश सरकार के मंत्री अब फिर से मंडलों के दौरों पर होंगे। मंत्रियों के ये दौरे आगामी दस जून से शुरू होंगे। वहीं दूसरे चरण में मंत्रियों के मंडल दौरों के लिए मंत्रियों के मंडलों में भी बदलाव किया गया है। मंत्रियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जलशक्ति मंत्री इस बार के गृह जनपद गोमुख्यमंत्रीरखपुर में अपने मंत्री समूह के साथ जनता के दरवाजे पर होंगे। इसके अलावा सरकार दोनों उपमुख्यमंत्री अलग मंडल में रहेंगे। इस बार केशव प्रसाद मौर्या को अयोध्या मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को प्रयागराज मंडल सौंपा गया है। पहले केशव के पास आगरा का प्रभार था। लखनऊ मंडल कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के पास है। जहां पर वे धरातल की हकीकत से रूबरू होंगे। वहीं पहले लखनऊ की जिम्मेंदारी सुरेश खन्ना के पास थी। बेबीरानी मौर्या को बस्ती मंडल का नया जिम्मा मिला है। सरकार के लोकनिर्माण मंत्री जितिन प्रसाद कानपुर के बदले मुरादाबाद मंडल के प्रभारी बनाए गए हैं।
Also Read : Meerut University : अयोध्या पर किताब खरीदने के सर्कुलर को लेकर राजनीति शुरू
धर्मपाल सिंह कानपुर, सुरेश खन्ना को मेरठ, नंदगोपाल नंदी झांसी, संजय निषाद चित्रकूट, राकेश सचान विन्ध्य,आशीश पटेल साहरनपुर,योगेन्द्र उपाध्याय आजमगढ़ की जिम्मेंदारी सौंपी है। मंत्रियों के मंडल बदलने के पीछे सरकार के एक मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि इस बदलाव से एक ही मंडल में डेढ़ से दो माह के अंदर अलग-अलग मंत्री समूहों के निरीक्षण से फीडबैक चेक हो सकेंगे और पहली रिपोर्ट के आधार पर हुए बदलावों की निष्पक्ष जांच हो सकेगी। मंत्री इस बार दो चरण में मंडलों के दौरे को अंजाम देंगे। पहला चरण दस से लेकर 12 जून तक होगा। दूसरे चरण की शुरूआत 18 जून से होगी। इसी अनुसार मंत्री अपना कार्यक्रम तय करेंगे।
Also Read : Greater Noida में आशियाना बनाना मंहगा, एलॉटमेंट रेट में 15 से 20 फ़ीसदी तक बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री ने भी अपने लखनऊ दौरे के दौरान मंत्रियों के साथ संवाद में मंडलीय दौरे का फीडबैक मांगा था। पीएम ने सरकार जनता के द्वार की पहल को सराहा था। इस वजह से अब मुख्यमंत्री ने इसे और प्रभावी ढंग से लागू किया है। मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री स्वयं भी जिलों के दौरे पर रहेंगे और योजनाओं की वस्तुस्थिति से अवगत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने हर मंडल के लिए तीन-तीन मंत्रियों का समूह बनाकर भेजा। विकास कार्यों की समीक्षा, पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात और जनता से फीडबैक भी लिया। पहले चरण में सीएम योगी ने 18 मंडलों के लिए मंत्रियों की 18 टीम बनाई थीं। जिसमें मंत्रियों ने अपने-अपने जिले की रिपोर्ट सौंपी थी। उसके बाद फिर से मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के मंडलों के दौरे तय कर दिए। दूसरे चरण के दौरों का एजेंडा और कार्यबिंदु तैयार कर लिया है। बजट सत्र के बाद मंत्रियों के दौरे शुरू होंगे।

