देश में अब कोरोना मामलों में कमी देखने को मिली है, जहाँ बीते 24 घंटों में कोरोना के 1675 नये मामले सामने आये हैं। जहाँ इसके बाद कोरोना के बाद कुल मामलों की संख्या 43140068 पर पहुँच गयी है, जहाँ कोरोना के दैनिक मामलों में 17 फीसद की कमी दर्ज की गयी है। वहीं कल के दिन कोरोना के 2022 नये मामले सामने आये थे, जहाँ इस दौरान 31 लोगों को अपनी जान इसके चलते गँवानी पड़ी थी।
वहीं कोरोना से मरने वालों का आकंड़ा बढ़कर 524490 तक पहुँच गया है, इसके साथ ही देश में 24 घंटे के सक्रिय मामलों को देखें तो इसमें 9 फीसद का इजाफा हो चुका है।
वहीं अब सक्रिय मामलों की संख्या 14841 पर पहुँच गयी है, इसके साथ ही यह कुल मामलों का 0.03 फीसद है, वहीं इस दौरान रिकवरी रेट में भी व्यापक सुधार देखने को मिला है। बता दें कि इस समय कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इसके साथ ही कोरोना से 24 घंटों में 1635 लोग ठीक हुये हैं, इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 42600737 पर पहुँच गयी है।
इसके साथ ही देश में व्यापक कोविड वैक्सीनेशन अभियान जारी है, जहाँ बीते 24 घंटों में 1376878 लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है, वहीं देश में अब वैक्सीनेशन का आकंड़ा 1,92,52,70,955 पर जा पहुँचा है।
वहीं देश में अब कोविड के आकंड़े तेजी से कम हो रहें हैं, जोकि सबके लिये राहत की बात है। इसके साथ ही ठीक होने वालों की बढ़ती संख्या से रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ है, जोकि अब 98.75 पर जा पहुँची है।

