CUET UG 2022: देश की सबसे बड़ी परीक्षा बनी CUET, इतने छात्र करेंगे प्रतिभाग

एजुकेशनCUET UG 2022: देश की सबसे बड़ी परीक्षा बनी CUET, इतने छात्र...

Date:

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG अब देश की सबसे बड़ी परीक्षा बन गयी है, जहाँ 22 मई को ही परीक्षा के आवेदन के तिथि समाप्त हो गयी थी। बता दें कि UGC की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ लाखों छात्र इस परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि पहले बार के आयोजन में ही इसने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, बता दें कि इस परीक्षा के आयोजन से देश के सभी विश्वविद्यालयों को एक ही मंच मिल गया है।

बता दें कि इसके पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस परीक्षा में कई बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय हिस्सा नहीं लेते थे, जबकि इस बार CUET 2022 को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिये अनिवार्य कर दिया गया है। दूसरी तरफ CUET 2022 की आखिरी तारीख तक कुल 11 लाख, 51 हजार, 319 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा दिया है, इसके साथ ही 9 लाख, 13 हजार, 540 छात्रों ने इसकी ऑनलाइन फीस जमा कर दी है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि यह छात्र जरूर परीक्षा में सम्मलित होंगे, इसके साथ ही इन आवेदनों में 44 फीसद संख्या लड़कियों की है। दूसरी ओर अभी इस परीक्षा के लिये आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, इसके साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में किया जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related