टिकैत की सिसौली में आनरकिलिंग,झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव जलाया

उत्तर प्रदेशटिकैत की सिसौली में आनरकिलिंग,झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या कर...

Date:


टिकैत की सिसौली में आनरकिलिंग,झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव जलाया

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News in Hindi – जिले के थाना भौराकलां क्षेत्र के सिसौली में झूठी आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव को जला दिया और अस्थियों को खेत में दबाकर उसमें गन्दा पानी भर दिया। बता दें कि सिसौली को किसानों की राजधानी कहा जाता है। सिसौली में भाकियू के सस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत का परिवार निवास करता है। ​भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और भाकियू नेता राकेश टिकैत इसी सिसौली के निवासी हैं। आनर किलिंग की इतनी बड़ी घटना के बाद पूरे कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Read also: अखिलेश यादव ने दिया राकेश टिकैत को सपा में शामिल होने का न्यौता

जिले के थाना भौराकलां क्षेत्र के सिसौली में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां पर परिजनों ने बेटी की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को जलाकर उसकी अस्थियों को खेत में दबाकर उसमें पानी भर दिया। मृत युवती के प्रेमी गांव सावटू के रहने वाले शुगन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में इस मामले में शिकायत की। जिससे आनर किलिंग की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने खेत से मृत युवती की हडडियों को बरामद कर लिया हैं हत्या के मामले में मां सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी ओर युवती की हत्या की जानकारी होने पर प्रेमी शुगन ने भी कांधला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

सिसौली कस्बे की नई आबादी निवासी कोमल गत 17 जनवरी को लापता हो गई थी। परिजनों ने शुगन पुत्र सतेंद्र चौधरी निवासी सावटू के खिलाफ कोमल के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई। युवती गत नौ फरवरी को खुद ही घर आ गई। इससे उसके परिजनों ने उसे भला-बुरा कहा। बताया जाता है कि उसी रात युवती कोमल की मां गीता ने गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर खेत में ले जाकर कोमल की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को जला दिया गया और उसकी अस्थियों को खेत में दबा दिया। कोमल जब कई दिनों तक नहीं दिखी तो उसे प्रेमी शुगन ने पुलिस से इस बारे में शिकायत की। पुलिस युवती की मां व पड़ोस के ही छोटा हाथी चालक राजेंद्र को पूछताछ के लिए थाने ले गई। युवती की मां गीता ने स्वीकार किया कि शुगन के साथ जाने के कारण परिवार की इज्जत पर दाग लग गया था। जिसके कारण उसकी हत्या की। उसने हत्या में शामिल नौ लोगों के नाम भी पुलिस को बताए।

Read also: यूपी में 6 साल की बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में 2 गिरफ्तार

कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को भी सूचना दी। शव की शनाख्त गांव सावटू निवासी शुगन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...