लापता दलित युवती हत्या मामले ने पकड़ा तूल,मायावती ने योगी की पुलिस पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेशलापता दलित युवती हत्या मामले ने पकड़ा तूल,मायावती ने योगी की पुलिस...

Date:


लापता दलित युवती हत्या मामले ने पकड़ा तूल,मायावती ने योगी की पुलिस पर उठाए सवाल

लखनऊ। Unnao case news in hindi – उन्नाव जिले में पिछले दो माह से लापता चल रही दलित युवती की हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मामले ने राजनैतिक रंग ले लिया है। इस मामले में अब बसपा प्रमुख मायावती ने भी टवीट कर बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोपी दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने टवीट हैडल से लगातार दो टवीट कर योगी की पुलिस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मायावती ने कहा है कि दुष्कर्म पीडिता का परिवार उनसे मिला और उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इस मामले में आरोपी सपा नेता का बेटे भी जिम्मेदार है। मायावती ने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो शायद पीडित परिवार को जल्दी न्याय मिल सकता है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की है। इसी के साथ पीडित़ों को कानूनी मदद देने की बात कही है।

Read also: कभी मायावती के वफादार रहे अफसर भी उनसे बना रहे दूरी, कुछ ने पार्टी छोड़ी तो साथ ही नहीं आए

बसपा सुप्रीमो ने हत्याकांड के दोषियों को जेल भेजने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने टवीट में लिखा है कि उन्नाव में दलित युवती का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या जैसे जघन्य मामले में पीड़ित लोग रविवार रात उनसे मिले थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में सपा नेता का बेटा और स्थानीय थाना पुलिस पूरी तरह से दोषी हैं। ये लोग इस घटना के जिम्मेदार हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि उन्नाव की इस घटना में अगर पुलिस समय से संज्ञान लेती तो यह रोकी जा सकती थी। उन्होंने सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...