UP News Today: मुस्लिम युवती ने स्वीकारा हिंदू धर्म,मंत्रों के लिए लिए अग्नि के फेरे

उत्तर प्रदेशUP News Today: मुस्लिम युवती ने स्वीकारा हिंदू धर्म,मंत्रों के लिए लिए...

Date:

आजमगढ़। प्रदेश के आजमगढ़ में अनोखी प्रेम कहानी चर्चा में है। जहां पर एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म स्वीकार कर अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब नवदंपति को शादी टूटने का डर भी सता रहा है। सूत्रों के अनुसार मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के बाद अब नवदंपत्ति कोर्ट मैरिज करेंगे। बताया जाता है कि कोर्ट मैरिज करने के लिए सूरज अपनी पत्नी का दस्तावेज बनवाने में जुटा हैं। हिंदू धर्म अपनाने वाली मोमिन खातून से मीना बनने के बाद नई पहचान बनाना चाहते है। सूत्र की माने तो मीना की आईडी प्रूफ बनने के बाद दोनों नव दंपति कोर्ट में शादी करेंगे। फिलहाल शादी के बाद से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सूरज और मीना घर में कैद हैं।

Read also: GST Rate Hike: 18 जुलाई से इन जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर जीएसटी देने के लिए रहिए तैयार,बढ़ जाएंगे दाम

नव दंपति ने विशेष समुदाय संगठन से खतरा जताया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री गौरव सिंह ने दोनों के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। मामला सामने आने के बाद से विहिप जिला महामंत्री ने इस मामले में एसपी से मिलकर नवदंपति को सुरक्षा दिलाने की बात कही है। मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेहगांव का है। अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी सूरज को दो साल  पहले हैदरपुर खास गांव की मुस्लिम लड़की मोमिन खातून से प्रेम हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो वे परिजनों से चोरी छिपे मिलने लगे और एक साथ जीने मरने की कसमे खाने लगे। इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो ऐतराज जताने लगे। जबकि प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related