GST Rate Hike: 18 जुलाई से इन जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर जीएसटी देने के लिए रहिए तैयार,बढ़ जाएंगे दाम

बिज़नेसGST Rate Hike: 18 जुलाई से इन जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर...

Date:

नई दिल्ली। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पैकेज्ड एवं लेबल वाली पनीर,दही और लस्सी के अलावा प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली जरूरी सामान के दाम पर 18 जुलाई से जीएसटी देनी होगी। इससे जरूरी सामानों के दाम बढ़ जाएंगे। जून के महीने में हुई बैठक में जीएसटी परिषद ने इन उत्पादों पर जीएसटी दरों में बदलाव किया था। जिन्हें केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने अब अधिसूचित कर दिया। इससे आम आदमी का खर्च अब बढ़ने वाला है। पैकेज्ड एवं लेबल युक्त लस्सी,दही, शहद, पनीर, मांस, अनाज और मछली खरीदने पर पांच प्रतिशत अधिक जीएसटी देनी होगी। 

Read also: Bundelkhand Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुंदेलखंड को देंगे एक्सप्रेसवे की सौगात,दिल्ली—लखनऊ से जुड़ैगा बुंदेलखंड

अब अस्पताल में पांच हजार रुपये गैर-आईसीयू से अधिक किराये वाले कमरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगेगा। चेक बुक जारी करने पर बैंकों की ओर लिए जाने वाले शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। वहीं होटल के एक हजार रुपये प्रति दिन से कम किराये वाले कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। वहीं टेट्रा पैक पर दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत कर दी गई हैं। इसके अलावा प्रिंटिंग,राइटिंग या ड्रॉइंग इंक के अलावा एलईडी लाइट्स और एलईडी लैम्प पर 12 प्रेतिशत की जगह 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी। चाकू,ब्लेड, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, पेंसिल शार्पनर,स्किमर्स आदि पर भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगाई जाएगी। यह अभी 12 फीसदी ही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...