Lulu Mall Namaz Dispute: लुलु माल में नमाज को लेकर हुए विवाद के बाद अब हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदूवादी संगठन

उत्तर प्रदेशLulu Mall Namaz Dispute: लुलु माल में नमाज को लेकर हुए विवाद...

Date:

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर जहां मॉल में नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दूसरी ओर हिंदूवादी संगठन भी आज मॉल में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़ने पहुंचे हैं। लखनऊ के लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के खिलाफ हिंदूवादी संगठन ने कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदूवादी संगठन के  नेता-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नमाज के खिलाफ लुलु मॉल के बाहर भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग सुंदरकांड पाठ पढ़ने के लिए पहुंचे थे। उनके हाथों में झंडा था। इसी बीच पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और तुरंत उन्हें बस में बैठा कर पुलिस स्टेशन भेज दिया। लुलु मॉल के बाहर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। कुछ देर में करणी सेना के कार्यकर्ता यहां पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि लुलु मॉल पहुंचकर वो भी सुंदरकांड करेंगे।

Read also: UP News Today: मुस्लिम युवती ने स्वीकारा हिंदू धर्म,मंत्रों के लिए लिए अग्नि के फेरे

हालांकि, पुलिस ने आसपास के इलाके में धारा 144 लगाई है। पुलिस ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति वहां पर सुंदरकांड या नमाज नहीं पढ़ सकता। पुलिस का कहना है कि अगर कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मॉल के अंदर-बाहर,सड़क पर चारों तरफ पुलिस बल तैनात है। बीते दिनों राजधानी में खुले लुलु मॉल परिसर के भीतर नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके खिलाफ में हिंदू महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मॉल प्रशासन ने दावा किया कि वीडियो में नमाज पढ़ते लोग उनके स्टाफ के सदस्य नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related