नैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक अहमद, कल 11 बजे कोर्ट में होगा पेश

उत्तर प्रदेशनैनी जेल पहुंचा माफिया अतीक अहमद, कल 11 बजे कोर्ट में होगा...

Date:

प्रयागराज। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में नामजद कुख्यात माफिया अतीक अहमद को यूपी पुलिस साबरमती जेल से प्रयागराज की नैनी जेल लेकर पहुंच गई है। कल 11.00 बजे अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि 28 मार्च को 11.00 बजे अतीक अहमद को कोर्ट में पेश करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अतीक नहीं होगा पेश

अतीक अहमद को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने आदेश जारी कर कहा कि 28 मार्च को 11.00 बजे अतीक अहमद को कोर्ट में पेश करें। एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ला ने निर्देश जारी किया है।

प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल की अर्जी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए प्रयागराज पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है । थोड़ी देर में कोर्ट में होगी सुनवाई। इसके बाद यूपी पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद से पूछताछ करेगी।


प्रयागराज पहुंचने से पहले चित्रकूट शहर से होते हुए काफिला अब प्रयागराज की ओर रवाना हुआ। लगभग 65 किलोमीटर तक चित्रकूट की पुलिस इस काफिले के साथ चलती रही। चित्रकूट में पुलिस लाइन के पास रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण अतीक अहमद का काफिला लगभग 10 मिनट तक खड़ा रहा। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन वह कुछ नहीं बोला। दो बार वह है अपने बंदी वाहन के गेट तक आया लेकिन उसमें मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे लौटा दिया। लगभग 20 वाहनों के बीच अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखकर लाया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...