करौली बाबा ने राहुल गांधी और ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल के लिए कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेशकरौली बाबा ने राहुल गांधी और ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल के...

Date:

लखनऊ। नोएडा के डाॅक्टर की पिटाई करवाने का आरोपी डॉ. संतोष भदौरिया उर्फ करौली बाबा इन दिनों चर्चा में हैं। रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवाने का दावा करने के बाद बाबा ने नई भविष्यवाणी की है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर करौली बाबा ने कहा है कि उन्हें खुद के कर्मों की सजा मिल रही है। जो जैसा कर्म करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा। करौली बाबा ने कहा कि उनको यकीन है कि राहुल गांधी अनुष्ठान करने नहीं आएंगे, वो कानून का ही सहारा लेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक, करौली बाबा ने वारिस पंजाब दे, प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। अगर हमसे मदद मांगी गई तो इसके लिए अनुष्ठान करेंगे। कामना करेंगे और हर दिन करते भी हैं।
करौली बाबा ने कहा कि योगी और मोदी को देखता हूं तो सोचता हूं कि मैं भी वैसा ही कर पाउं। वो और बागेश्वर धाम सरकार एक ही जैसै हैं। लेकिन कोई आगे बढ़ गया कोई पीछे रह गया।।

नोएडा के डॉक्टर को पीटने का आरोप

कानपुर के करौली बाबा के आश्रम के नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी गए थे। डॉक्टर का आरोप था कि उन्होंने बाबा को चमत्कार दिखाने को कहा था। जिस पर बाबा नाराज हो गए और उनको पागल कहने लगे। इसके बाबा ने बाबा ने सेवादारों से कहा कि इसको चमत्कार दिखा दो। सेवादारों ने मारपीट की थी। जिससे उसका सिर फट गया था और उसको काफी गंभीर चोटें आयी थीं। डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराया था।

करौली बाबा सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अपनी अजीबोगरीब बातों को लेकर चर्चा में रहते हैं। बाबा ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने तक का दावा किया था। उन्होंने कहा कि वो दोनों देशों के नेताओं की याददाश्त को मिटाकर युद्ध रोक सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...