Special Security In Punjab: ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में विशेष सुरक्षा, पुलिस छावनी में बदले शहर

नेशनलSpecial Security In Punjab: ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में विशेष...

Date:

अमृतसर। आज छह जून को आपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पंजाब में कड़ी सुरक्षा की गई है। राज्य के जिले पुलिस छावनी में तब्दील किये है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अमृतसर को पुलिस छावनी में बदल दिया है। रात को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी को लेकर लगभग 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अमृतसर की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया हैं। शहर ने अर्धसैनिक बल की 12 कंपनियां  तैनात हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 90 जगहों पर बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी की है।

Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

दरबार साहिब के आसपास और हेरीटेज स्ट्रीट के बीच चार हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैंl खुफिया व्यवस्था को सीपी अरुण पाल सिंह ने एक्टिव कर रखा है। जिससे किसी तरह की अनहोनी घटने से पहले रोक जाए। इधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार को अमृतसर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वही बाहरी राज्यों व अन्य शहरों से आने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग हो रही हैl पीसीआर की 110 गाड़ियां गश्त कर रहे हैं। अगर कही घटना होती है तो पीसीआर की टीमें तुरंत वहां पहुंच जाएंगी। शरारती तत्वों और कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही हैl पुलिस कभी भी उन्हें हिरासत में ले सकती है।  बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, श्री दुर्गियाना तीर्थ और दरबार साहब के आसपास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैl

Also Read : Terrorist Killed Bank Manager: कश्मीर में एक और लक्षित हत्या, हिन्दू बैंक मैनेजर को आतंकियों ने मारी गोली

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर कोई लावारिस वस्तु दिखाई दे तो उसे उठाएं नहीं तुरंत पुलिस को जानकारी देंl वस्तु बम भी हो सकती हैl इसी के साथ  अपील की है कि आस पास संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। बता दे कि  सेना ने जून 1984 में आपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इसके तहत स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे आतंकवादियों पर काबू पाया था। आपरेशन के दौरान खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरवाले सहित कई आतंकी मारे थे। स्वर्ण मंदिर परिसर को भी नुकसान पहुंचा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related