Alert In Meerut: कानपुर की घटना का मेरठ में असर, अधिकारी अलर्ट सभी प्रकार के कार्यक्रम पर रोक

मेरठ रीजनAlert In Meerut: कानपुर की घटना का मेरठ में असर, अधिकारी अलर्ट...

Date:

मेरठ। कानपुर में हुई हिंसक घटना के बाद मेरठ जिले के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। आने वाले महाशिवरात्रि और बकरीद को लेकर आसामाजिक तत्वों द्वारा ऐसी अवांछनीय गतिविधियों को अंजाम देने के मददेनजर एसएसपी ने जिलों के सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। एसएसपी ने हिदायत दी है कि किसी भी हालात में जिले की लोक शांति भंग नही हो। वहीं जिलाधिकारी मेरठ ने जिले में निषेधाज्ञा यानी धारा 144 पहले से ही लागू कर दी है। 

Also read: यूपी STF के हत्थे चढ़ा कानपूर हिंसा का मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी

जिले में धारा 144 लागू होने के बाद से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं है। पांच से अधिक लोग कहीं नहीं एकत्रित हो सकेंगे। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जलसा,जनसभा या जुलूस व धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। इसके लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति जरूरी होगी। कोई भी व्यक्ति विस्फोटक सामग्री या तेजाब नहीं ले जा सकेगा। इसके अलावा लाउडस्पीकर, डैक और अन्य कोई ऐसी ध्वनि विस्तारक यंत्र केा बजाने से पहले सक्षम अधिकारी से इसके बारे में लिखित अनुमति लेनी होगी उसके बाद ही इसको बजा पाएगा। कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का हथियार सार्वजनिक स्थान या मार्ग लेकर पर नहीं चल सकेगा। 

Also Read : Blast in Hapur: पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका, आठ कारीगरों की मौत

वहीं देर रात मेरठ एसएसपी ने सभी थानों का रिस्पांस टाइम चेक किया। इसके लिए एसएसपी ने सभी को तय समय में हापुड अडडे पहुंचने को कहा। सभी थानेदारों का रिस्पांस टाइम सही पाया गया। एसएसपी ने हापुड अडडे पर ही थानेदारों की बैठक ली और उनको जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि थानेदार अपने क्षेत्र में पूरी तरह से सतर्कता बरते। कहीं भी किसी प्रकार की सूचना मिले तो उस पर तुरंत मौके पर पहुंचे और संबंधित आरोपी के खिलाफ सख्य से सख्त कार्रवाई करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...