नई दिल्ली। पड़ोसी देश बांग्लादेश में एक कंटेनर डिपो में भीषण आग लग गई। इससे जलकर 45 लोगों की मौत हो गई। जबकि 450 से अधिक लोग झुलस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा बंदरगाह शहर चटगांव से 40 किमी दूर सीताकुंडू में शनिवार की देर रात एक कंटेनर में आग लगने से हुआ। आज रविवार सुबह अग्निशमन अधिकारी फारुक हुसैन शिकदार ने बताया कि दमकल कर्मी अभी आग बुझाने में जुटे हैं।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के घरों के खिड़कियों के शीशे टूट गए। चटगांव के सिविल सर्जन इलियास हुसैन ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ झुलसे हुए लोगों की हालत बेहद नाजुक हैं। उन्होंने बताया घायलों में दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने जिले के डाक्टरों से स्थिति से निपटने में मदद की अपील के साथ आपातकालीन रक्तदान का आह्वान किया।
Also read: पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका, आठ कारीगरों की मौत
आग किस कारण से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका। अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आग हाइड्रोजन पेरोक्साइड के एक कंटेनर से लगी और जल्द ही ये अन्य कंटेनरों में फैल गई। बता दें, 2020 में भी चटगांव के पटेंगा इलाके में ऐसी ही एक आग एक कंटेनर डिपो में लगी थी। जिसमें एक तेल टैंक में विस्फोट हो गया था। उसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, डिपो में आग लगने और उसके बाद हुए विस्फोटों में 45 लोगों की मौत हो गई। जबकि पुलिस, दमकल कर्मियों सहित सैकड़ों लोग झुलस गए हैं । घटना When 450 से अधिक लोग झुलसे हैं। जिनमें से कम से कम 350 कर्मचारी हैं।’ इस्लाम ने कहा अस्पतालों में मरने वालों की संख्या और अधिक भी हो सकती है।

