government’s welfare schemes:सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य पहुंचाएं, स्ट्रीट वेंडर को दिया जाए लाभ

उत्तर प्रदेशgovernment's welfare schemes:सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को अवश्य...

Date:

बागपत: प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के निर्देश को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज प्रदेश सरकार के वित्तमंत्री एवं संसदीय कार्य विभाग उत्तर प्रदेश सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट सभागार बागपत में कानून व मुख्यमंत्री के विकास एजेंडा के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जो मंशा है उसके अनुरूप अधिकारी अपना कार्य करें। विकास कार्य में गति प्रदान करें सरकार की मंशा है हर गरीब तक जन कल्याणकारी योजना पहुंचे और उसे लाभान्वित हो। 

Read also: Uttarpradesh News Today: शत प्रतिशत विलंबित भुगतान अधिभार छूट के लिए सरकार ने शुरू की एकमुश्त समाधान योजना

उन्होंने कहा कि पुनः सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि जनमानस की समस्याओं एवं गरीब निर्मल वर्ग के लोगों को सरकारी योजना का भरपूर लाभ पहुंचाने के विशेष प्रयास सभी संबंधित अधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा सरकार की मुख्य प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना से जोड़ना है और उसे लाभान्वित करना है। हर घर में हर गरीब को छत देने की भी सरकार की मंशा है सरकार राशन निशुल्क वितरित कर रही है बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य की ना हो कोई समस्या इस उद्देश्य से करें अधिकारी कार्य।

मंत्री ने बैठक में विभाग बार विकास कार्यक्रम एवं संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की जिसमे उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि बरसात का समय आने वाला है जिन गांव में पूर्व में बाढ़ आने की संभावना रही है ऐसी जगह पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए बाढ़ चौकियां स्थापित की जाए और नहरो के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिले, गोवंश संरक्षण, खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना, हर घर जल योजना, गेहूं खरीद, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, विद्युत विभाग के कार्यक्रमों, ग्रामीण विकास से जुड़े हुए विभिन्न कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की।

मंत्री ने जल निगम को निर्देश दिए कि जो पाइप पेयजल योजना है उसका जो उद्देश्य है उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर पात्र व्यक्ति तक जल पहुंचे और पाइपलाइन बिछाते हुए कोई भी सड़क क्षतिग्रस्त नहीं रहनी चाहिए उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने सरूरपुर बृहद गौ संरक्षण केंद्र मैं एक सैड बढ़ाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि इसका स्टीमेट बनाया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश को अधिक से अधिक हरा चारा दिए जाने पर जोर दिया। जनपद बागपत में दान में 1024 कुंटल भूसा प्राप्त हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र को कृषि गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने अच्छे की बीज के बारे में बताने के निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...