देहरादून। चारधाम यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। मई माह के बाद एक बार फिर से एक दिन में सबसे अधिक कोरोना मरीज मिलने का मामला सामने आया है। इस समय प्रदेश में संक्रमितों की तुलना में मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले फिर से सौ के पार पहुंच गए हैं।
Read also: Baba Ramdev News: योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
बता दें कि इस समय देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण ने तेज रफ्तार पकड़ी हुई है। जिसके चलते कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते कई राज्यों में स्थिति खराब हो रही है। इस समय उत्तराखंड में चार धाम यात्रा चल रही है। जिसमें देश और विदेश से श्रद्धालुगण भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। चार धाम यात्रा के बीच ही कोरोना संक्रमण भी पैर पसारने लगा है। जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है। राज्य में चल रही चारधाम यात्रा में देश के दूसरे हिस्सों से भारी संख्या में श्रद्धालुगण आ रहे हैं। पिछले दो साल में कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने पर इस बार चारधाम यात्रा हर तरह की बंदिशों से मुक्त थी। जिससे चार धाम यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है।
लेकिन इस भीड़ की तुलना में कोरोना जांच बहुत ही कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक मई के बाद प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 32 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते 24 घंटे में 1162 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पांच जिलों में 32 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
Read also: हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
इस समय राजधानी देहरादून में 20 जबकि हरिद्वार में चार, और ऊधमसिंह व टिहरी में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं नैनीताल जिले में दो कोरोना मरीज मिले हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अभी किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं दो मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इन्हें मिलाकर 89291 मरीज अब तक स्वस्थ हो गए हैं। नौ जिलों में इस समय 109 कोरोना मरीजों का इलाज अस्पतालों और घरों में चल रहा है। प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। इस समय संक्रमण की स्थिति सामान्य है। लेकिन लोग लापरवाही कर रहे हैं। जिसके कारण संक्रमण फैलने खतरा बढ़ रहा है। वैक्सीनेशन के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह प्रदेशवासियों और चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को दी गई है।

