अलीगढ़। जिले की तहसील अतरौली क्षेत्र के बिजौली ब्लॉक पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी रंजीत सिंह की डेंगू से मौत हो गई है। ग्राम विकास अधिकारी पिछले एक हफ्ते से डेंगू (Dengue) से पीड़ित था। डेंगू से ग्राम विकास अधिकारी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें बेमौसम बरसात के जलभराव के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों डेंगू संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर घर तक पहुंचकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। इलाके में फॉगिंग का कार्य लगातार हो रहा हैं। लेकिन दवाओं का छिड़काव और फागिंग के बाद डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। डेंगू मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे के चलते डेंगू प्रकोप से बचाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी चिंता बनी है।
डेंगू ने अपना प्रकोप फैलाते हुए तबाही मचानी शुरू कर दी है। डेंगू मच्छर के काटे जाने के चलते बिजौली ब्लॉक पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी रंजीत सिंह की मौत हो चुकी है। ग्राम विकास अधिकारी की डेंगू से मौत होने के बाद अलीगढ़ स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। जिले में फिलहाल 150 के करीब लोग डेंगू संक्रमित हैं। ऐसे में डेंगू पीड़ितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी की डेंगू मच्छर के काटे जाने के हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी रंजीत सिंह पिछले एक हफ्ते से डेंगू से पीड़ित था।

