Bihar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब का बिहार में फिर कहर, चार की हुई मौत 20 से अधिक गंभीर

उत्तर प्रदेशBihar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब का बिहार में फिर कहर, चार...

Date:

पटना। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा है। बिहार में शराब बनाने, बेचने, रखने पीने और पिलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बिहार राज्य में ये सब गैरकानूनी है। इसके बाद भी जहरीली शराब पीकर मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। बिहार के सारण में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक जिले के थाना मढ़ौरा अंतर्गत भुआलपुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना मढ़ौरा के भुआलपुर में यह दर्दनाक घटना हुई है। पुलिस गांव में पहुंच चुकी है और छानबीन में जुटी है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने को कहा है। वहीं इसकी जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं। पीड़ितों के इलाज में गंभीरता बरतने के आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। बता दें कि बिहार में पूर्ण तरीके से शराबबंदी लागू है।

Read also: Uttarakhand News: भारी बारिश से एटीएम सहित आठ दुकानें बहीं, गढ़वाल में हालात खराब

लेकिन जहरीली शराब से मौतों की घटनाएं आए दिन होती रहती है। जहरीली शराब से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल वर्ष 2022 में अब तक बिहार में जहरीली शराब की ये पांचंवी घटना है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है। बताया जाता है कि बिहार में जब से शराब बंदी लागू की गई है। उसके बाद से जहरीली शराब का धंधा तेजी से बढ़ा है। जिससे मौत की वारदातें भी बढ़ी हैं। वहीं आबकारी विभाग भी जांच में जुट गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...