Utkarsh Small Finance Bank or Utkarsh SFB: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ ने चालू वर्ष 2023—24 में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी(Ideaforge Technology) के बाद दूसरी सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन दर्ज की है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों ने आज शेयर बाजार में जबरदस्त एंट्री की। पहले दिन Utkarsh SFB के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा लाभ दिया है। शेयर ने पहले दिन एनएसई (NSE) पर 40 रुपए पर कारोबार शुरू किया। जबकि इश्यू प्राइस 25 रुपए प्रति शेयर था। आज बीएसई (BSE) पर लिस्टिंग मूल्य 39.95 रुपए था।
Utkarsh SFB के आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था और आज इसने 60 प्रतिशत लिस्टिंग गेन दिया है। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) ने चालू वर्ष 2023—24 में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (Ideaforge Technology) के बाद दूसरी सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन दर्ज की है। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12-14 जुलाई 2023 के बीच खुला। इस दौरान इसके आईपीओ को 101.91 गुना सब्सक्राइब किया था।
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) कोटा से 124.85 गुना शेयर खरीदने के साथ सबसे आगे थे। इसके बाद उच्च नेटवर्थ वाले और खुदरा निवेशक थे। जिन्होंने 81.64 गुना बोली लगाई। उनके लिए निर्धारित भागीदारी 72.11 गुना अधिक थी। इसके अलावा, इसके कर्मचारियों ने बोली लगाई थी और उनका हिस्सा 18.02 गुना हुआ था।
वाराणसी स्थित स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 500 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जिसका उपयोग निर्गम खर्चों को छोड़ भविष्य कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने टियर-1 कैपिटल आधार को बढ़ाने के लिए होगा। जो इसके अग्रिम वृद्धि से उत्पन्न होने की उम्मीद है। ऑफर के लिए प्राइस बैंड 23-25 रुपए प्रति शेयर था। आईपीओ को उचित मूल्य पर विचार करते हुए अधिकांश ब्रोकरेज से सब्सक्राइब रेटिंग प्राप्त थी। आईपीओ के माध्यम से स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 10 रुपए की फेस वैल्यू के 20 करोड़ नए शेयर जारी किए।
भारत में स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी)सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। Utkarsh Small Finance Bank बाजार में आगे है। यह बैंक 2016 में बना और इसका कारोबार 2017 में शुरू हुआ। यह बैंक ग्राहकों को करेंट अकाउंट्स, सेविंग्स अकाउंट्स, रिकरिंग और फिक्स्ड डिपॉजिट्स, सैलरी अकाउंट्स, लॉकर फैसिलिटीज जैसी सुविधाएं दे रहा है।
मार्च वित्त वर्ष 2013 को खत्म वर्ष के लिए लाभ पिछले वर्ष की तुलना में 558 प्रतिशत बढ़कर 405 करोड़ रुपए हुआ है। जबकि शुद्ध ब्याज आय 44 फीसद बढ़कर 1,529 करोड़ रुपए हो गई है। Swastika Investmart ने कहा कि SFB सेक्टर की ग्रोथ से लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है ये बैंक। इसका आबादी के वंचित वर्गों पर पूरा ध्यान है। कंपनी के पास विकास का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। हाल के साल में वित्तीय प्रदर्शन से सुधार हो रहा है।
Utkarsh SFB IPO Listing: Utkarsh SFB IPO की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों की बल्ले-बल्ले
Date:

