SEBI: Sebi फैसले से HDFC बैंक और HDFC निवेशकों की बल्ले-बल्ले, शेयर में आ सकती है तेजी!

UncategorizedSEBI: Sebi फैसले से HDFC बैंक और HDFC निवेशकों की बल्ले-बल्ले, शेयर...

Date:

SEBI News: आज गुरुवार को एचडीएफसी बैंक शेयर शुरूआती कारोबार में 1.71 फीसद बढ़ गया। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के लिए अच्छी खबर है। दोनों कंपनियों के मुताबिक आज सेबी ने बीएसई और एनएसई की ओर से वारंट लिस्टिंग से जुड़े नियम में ढ़ील दी है। इसके बारे में बीएसई और एनएसई ने एचडीएफसी को इसके बारे में जानकारी दी है। सेबी से एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को मिली इस छूट से लिस्टिंग के बाद एचडीएफसी बैंक के नाम पर वारंट की ट्रेडिंग होगी।

बता दें कि सेबी ने एससीआरआर (सिक्योरिटीज कॉन्ट्रैक्ट, रेग्युलेशनद्ध रूल) के तहत एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी को ये राहत प्रदान की है। इससे अब एचडीएफसी बैंक के नाम से वारंट्स की ट्रेडिंग हो सकेगी।

क्या है स्टॉक वॉरंट्स

स्टॉक वॉरंट्स दरअसल एक कॉन्ट्रैक्ट की तरह होता है। ये एक निवेशक और कंपनी के बीच होता है। इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए निवेशक को शेयर बेचने और खरीदने का अधिकार मिलता है। कंपनियां अक्सर वारंट को बांड के साथ जोड़कर स्टॉक वारंट जारी करती हैं। जिसका उपयोग वे पूंजी जुटाने के लिए करती हैं। ये वारंट निवेशकों को आकर्षित करने में मदद करता है और जारी करने वाली कंपनी के लिए संभावित भविष्य की पूंजी का प्रतिनिधित्व करता है।

इस बीच एचडीएफसी बैंक का शेयर आज गुरुवार को शुरूआती कारोबार में 1.71 फीसद तक बढ़ गया। बैंक का स्टॉक बुधवार को 1608.3 प्रति शेयर पर बंद हुआ। स्टॉक फिलहाल 1.641.05 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है। एचडीएफसी निवेशकों को आने वाले दिनों और हफ्तों में एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमत पर नजर रखनी चाहिए जिससे यह पता चल सके कि यह कैसी प्रतिक्रिया देता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...