उथप्‍पा को मिली वार्निंग, गेंद पर लगा दिया था थूक

स्पोर्ट्सउथप्‍पा को मिली वार्निंग, गेंद पर लगा दिया था थूक

Date:


उथप्‍पा को मिली वार्निंग, गेंद पर लगा दिया था थूक

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइड्स के बीच खेले गए मैच में केकेआर ने बाजी मार ली। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली इस टीम ने राजस्थान को 37 रनों से हरा दिया। कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी।

मैच के दौरान राजस्थान के खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा एक बड़ी गलती करते हुए पकड़े गए। दरअसल, तीसरे ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर उथप्‍पा ने सलामी बल्‍लेबाज सुनील नरेन का आसान सा कैच छोड़ दिया। कैच छोड़ने के बाद उथप्पा ने गेंद पर लार का इस्‍तेमाल किया। आईसीसी के नियम अनुसार ऐसा करने पर एक टीम को दो चेतावनी दी जाती है।

उथप्पा की इस हरकत के बाद मैदानी अंपायर ने उन्हें वॉर्निंग दी। सोशल मीडिया पर उथप्पा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आईसीसी का नियम तोड़कर गेंद पर लार लगाने वाले उथप्पा की इस हरकत से फैंस भी निराश हैं। वह लगातार इस खिलाड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। उथप्पा ने इस मैच के दौरान कई मिस फील्ड भी किया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...